रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
राष्ट्रीय कमेटी केअह्वान पर सीपीएम ने समाहरणालय धारणा स्थल से स्टेट बैंक तक गगनभेदी नारों के साथ निकाला प्रतिरोध मार्च
भारतीय स्टेट बैंक मोदी सरकार के कठपुतली – सीपीएम,
चुनावी बॉन्ड सबसे बड़ा घोटाले – मनोज
राष्ट्रीय कमेटी के आह्वान पर सीपीएम मधुबनी जिला कमेटि द्वारा समाहरणालय स्थित धरना स्थल से जुलूस निकाल कर गगनभेदी नारों के साथ भारतीय स्टेट बैंक मधुबनी मुख्य ब्रांच तक प्रतिरोध मार्च निकाला। जहां पहूंच कर मार्च सभा में तब्दील हो गया। सभा की अध्यक्षता रामजी यादव ने किया। आयोजित सभा को संबोधित करते हुए सीपीएम जिला सचिव मनोज कुमार यादव ने कहा कि देश में पहला राजनीतिक दल सीपीएम ने चुनावी बॉन्ड के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल किया है।कोर्ट ने चुनावी बॉन्ड लेने वाले और बेचने वाले को 6 मार्च के अन्दर सुची देने को कहा परन्तु भारतीय स्टेट बैंक 5 मार्च को सुप्रीम कोर्ट में आवेदन दिया कि 30 जुन के बाद हम सुची सौंपेंगे, मोदी सरकार के दबाव में बैंक काम कर रही है। जो चिंताजनक है। कौन सा राजनीतिक दल कितना रुपया लिया इसका नाम सार्वजनिक होना चाहिए। इस बात से मोदी जी डर गया है। इस घोटाले में भाजपा सबसे आगे है। हजारों करोड़ रुपए का भाजपा सरकार चूना लगाया है। सीपीएम जिला कमिटि सदस्य सोनधारी यादव ने कहा मोदी जी देश में धार्मिक भावनाओं को भड़काने का काम कर बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार कर रहा है। तरह तरह के बातों से जनता का ध्यान भटकाया जा रहा है। भाजपा का कृत घोड़ निंदनीय है। सीपीएम जिला कमेटि सदस्य दिलीप झा ने अपने संबोधन मे कहा चुनावी बॉन्ड देश का बड़ा घोटाला है। भारतीय स्टेट बैंक 16000 करोड़ रुपए का चुनावी बॉन्ड 22217 लोगों के हाथों बेची है। यह भी जानकारी है कि 19 बैंक शाखाओं से चुनावी बॉन्ड बेचा गया है। जिसे 14 शाखाओं से भुनाया गया है। यह जानकारी पहले ही कोर्ट को दिया जा चुका है। सुप्रीम कोर्ट के सात सदस्यीय खंडपीठ ने इस बात को लेकर कहा कि बॉन्ड खरीद करने वाले सभी लोगों का नाम, पता केवाईसी हमे उपलब्ध कराई जाए। लेकिन मोदी सरकार के दबाव में बैंक ने 136 दिन का समय मांगा जो कोर्ट का अवमानना है। यह जघन्य अपराध है। डिजिटल के दौर में भारतीय स्टेट बैंक को कौनसा मजबूरी है। बैंक तो चन्द घंटों के अन्दर सभी कागजात कोर्ट को सौंप सकती है। सीपीएम के जिला कमिटि सदस्य रामजी यादव ने कहा कि वामपंथी समर्थित मनमोहन जी सरकार में सुचना के अधिकार के तहत सुचना लेने का अधिकार प्राप्त था। लेकिन मोदी जी के तानाशाही रवैया के कारण सुचना नहीं दिया जा रहा है। भारतीय स्टेट बैंक मोदी सरकार के कठपुतली है। मोदी सरकार संविधान और लोकतंत्र को खत्म करने पर तुली है। अब की बार मोदी जी को जनता सबक सिखाएगी। पुरे देश से भाजपा को चुनाव में सफाया हो जाएगा। सभा को सीपीएम जिला कमिटि सदस्य बावू लाल महतो, बिन्दु यादव,विजय पासवान, मोहम्मद आरीफ,अमन यादव, राजेश यादव,राम विलास दास, बीबी खातुन, कपिल देव यादव,मुन्नी खातुन, विजय यादव,मुनीका, बद्री पासवान संबोधित किया। इस मौके पर दर्जनों समर्थक मौजूद थें।




