महिला,पुरुष महादंगल में नेपाल समेत कई राज्यों के पहलवानों ने दिखाया दम!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

परोसी राष्ट्र नेपाल के साथ ही अन्य राज्यों के पहलवानों ने दिखाया दमखम

मधुबनी जिले के रहिका प्रखंड क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध देव स्थल कपिलेस्वर स्थान में महा शिवरात्रि के अवसर पर अन्य वर्षों के तरह इस वर्ष भी महा दंगल का आयोजन किया गया। आयोजित कुश्ती में दूरदराज एवं अन्य राज्यों व पड़ोसी देश नेपाल से आए पहलवानों ने कपिलेश्वर के ऐतिहासिक अखाड़े पर अपना अपना दाव पेंच आजमाते और बल खम का जोर अजमाइश करते नजर आए। जिसमें राजबहादुर पहलवान और संतोष पहलवान, कानपुर से मिंटू, भारत यादव, धमाका पहलवान, बाबर, जमाई पहलवान को बनारस के संदीप, विकास, साहू कुमार, महिला पहलवान रिया गोरखपुर, पिंकी मोहिदीपुर, हलचल झांसी, श्याम सुंदर बक्शर बिहार, धमाका, उपेंद्र थापा नेपाल, मनीष, संदीप गाजीपुर, लालबहादुर , महिला पहलवान वैशाली , आलम मधुबनी, ऊदल पहलवान, मधु पहलवान छपरा, नेहा,प्रिंस दास, लालबाबू, आशीष, दीपक, रिया गोरखपुर,गबर,बाबर,अंजली पहलवान ने अखाड़े में अपना अपना दाव पेंच आजमाते नजर आए। लेकिन इस बार अपने चिर-परिचित अखाड़े पर स्थानीय पहलवान संजय पासवान नजर नही आए। दूरदराज से आए पहलवानों से पूछने पर बताएं कि मिथिला के जनता से बहुत प्रेम मिल रहा है इतनी सारे दर्शकों को देख कर हम लोगों को काफी खुशी हो रहा है। आयोजक कमेटी के द्वारा भी हमलोगो की भरपूर सहयोग मिलता। बताते चले कि देश से लुप्त होते पहलवानी को देखने के लिए लगभग 40 से 50 हजार दर्शकों की भीड़ ने आकर दीदार किया और आनंद उठाया।कपिलेस्वर स्थान के पूजा कमेटी के द्वारा सभी पहलवानों को सम्मानित किया गया वही दूर दराज से आए पहलवानों का भी हौसला बढ़ाएं। दंगल को देखने के लिए हजारों की संख्या में महिला व पुरुषो ने आनंद उठाते हुए पहलवानों को जयकारा व तालियों की गड़गड़ाहट से हौसला बढ़ाते रहे। इस दंगल में उपेंद्र थापा नेपाल और बाबर पहलवान ने पूर्व के विजेता पहलवान गब्बर पहलवान राज्यस्थान,बंगाल के महाकाल,भौकाल पहलवान को पटकनी देते हुए दर्शको का दिल जीत लिया। कपिलेश्वर के ऐतिहासिक अखाड़ा में महिला पहलवान अंजली वैशाली,मधु, ने जीत दर्ज की,जबकि भारत यादव,बाबर,विकास,श्याम सुंदर, उपेंद्र थापा,संदीप,आलम मधुबनी,आशीष,प्रिंस दास ने भी कय पहलवानों को पटकनी देते हुए जीत दर्ज किया। सबसे रोचक मुकाबला बाबर और गब्बर पहलवान के बीच हुआ जिन्होंने हजारों हजार की संख्या में आए दर्शको का दिल जीत लिया।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें