चिराग पासवान की हुंकार- पर जायेंगे किधर सस्पेंस रखा बरकरार!

SHARE:

रिपोर्ट- संतोष तिवारी

: वैशाली लोकसभा क्षेत्र के मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज विधानसभा के रामपुर हाईस्कूल के मैदान में आयोजित जन आशीर्वाद महासभा रैली में चिराग पासवान पहुंच जमकर गरजे चिराग पासवान।
लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां खुद को तैयार करने में लगी हुई है,जहा एक तरफ एनडीए ने महारैली कर लोगो को एकत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है, वही महागठबंधन के द्वारा भी वोटरों को एकत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है,ऐसे में लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का BJP और JDU गठबंधन होने के बाद से उनकी पार्टी का क्या रुख होगा ? NDA में रहेंगे या नही ? वैशाली लोकसभा क्षेत्र से उनकी पार्टी का गठजोड़ किसके साथ होगा ? इसको लेकर यह जन आशीर्वाद महासभा रैली चर्चा का केंद्र बिन्दु बना हुआ था।लेकिन चिराग पासवान ने मंच से इसका खुलासा नही किया।साथ ही उन्होंने मंच से यह मैसेज देने की जरूर कोशिश की गई कि न हम झुकने वाले है और न ही हम टूटने वाले है।यह कहकर उन्होंने कुछ राजनीतिक पार्टियों को खुला चैलेंज कर दिया।अब देखना दिलचस्प होगा कि एलजेपी रामविलास के चिराग गुट खुद को जनता के बीच रखने के लिए किधर का रुख अख्तियार करते हैं।

देखिए खुले मंच से क्या कुछ कहा सांसद सह एलजेपी सुप्रीमो चिराग पासवान..!

बाइट:- चिराग पासवान के भाषण का अंश

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें