कार का अपहरण और चालक की हत्या कांड का मास्टरमाइंड सहयोगी समेत गिरफ्तार!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

मोकामा के हाथीदह पुलिस ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए, अपहरण किया गया कार बरामद करते हुए कांड के मास्टरमाइंड पटना के नौबतपुर निवासी कुख्यात बदमाश अमन कुमार को उसके सहयोगियों समेत गिरफ्तार कर लिया है!
अमन कुमार एक कुख्यात बदमाश है जो गाड़ी चोरी के लिए पहले से बदनाम है,. इतना ही नहीं वो कार लूटने के दौरान वो चालकों की भी हत्या कर देता है !
बीते 3 मार्च को हाथीदह थाना क्षेत्र में एक स्विफ्ट डिजायर कार को लूट लिया गया था और इस दौरान चालक बिपिन कुमार, पिता जगदीश सिँह ग्राम पातेपुर जिला वैशाली की हत्या कर शव को बेगूसराय जिले के चकिया थाना क्षेत्र में सड़क किनारे फेंक कर कार लेकर फरार हो गया था,जिसकी प्राथमिकी कार मालिक ने हाथीदह थाना में दर्ज कराई थी, घटना की सुचना पर बाढ़ ASP अपराजित लोहान ने हाथीदह थानाध्यक्ष निधि कुमारी के साथ टीम गठित कर अनुसन्धान प्रारम्भ किया, इसी दौरान झारखण्ड के साहेबगंज जिला के मिर्जा चौकी नया टोला से व अमित कुमार सिँह को गिरफ्तार किया गया और कार भी बरामद कर ली गई, गिरफ्तार बदमाशों ने पूछताछ के क्रम में सरगना अमन कुमार व अन्य के इस अपहरण व हत्याकांड में शामिल होने की बात कुबूल की, गिरफ्तार बदमाशों की निशानदेही पर सगुना मोड़ पटना से मिर्जा चौकी निवासी रौशन कुमार व नौबत पुर पटना से सरगना अमन कुमार को गिरफ्तार कर लिया! घटना के सफल उदभेदन के बाद कार मालकिन व उनके परिजनों ने पटना पुलिस, बाढ़ ASP व हाथीदह थानाध्यक्ष को बधाई दी है!
कहा जा रहा है की कुख्यात बदमाश अमन कुमार की गिरफ्तारी से वाहन लूट की घटना में कमी आने की सम्भावना है!

बाइट: – निधि कुमारी SHO
बाइट: – विदु शेखर,. कार मालिक

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें