साइंस म्यूजियम लंदन का मुख्यमंत्री ने किया परिभ्रमण!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

पटना, 08 मार्च 2024 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने अपनी लंदन यात्रा के क्रम में आज साइंस म्यूजियम लंदन का परिभ्रमण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने साइंस म्यूजियम लंदन की विशिष्टताओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि पटना में बन रहे साइंस सिटी को उसी के अनुरुप बनाया जाएगा। पटना में साइंस सिटी के निर्माण के पश्चात् यहां आने वाले छात्र- छात्राओं को विज्ञान की मूलभूत बातें, गतिविधियां और विज्ञान के सिद्धांतों को सरलता से समझने में सुविधा होगी तथा विज्ञान में उनकी रूचि बढ़ेगी। इसके लिये लंदन के साइंस म्यूजियम के अनुरूप आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जायेगा।

इस अवसर पर बिहार के पूर्व मंत्री एवं राज्यसभा सांसद श्री संजय कुमार झा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, भवन निर्माण विभाग के सचिव श्री कुमार रवि, ग्लोबल इंगेजमेंट साइंस म्यूजियम ग्रुप की निदेशक सुश्री हेलेन जोनस, इंटरनेशनल इंगेजमेंट साइंस म्यूजियम ग्रुप की मैनेजर शालिनी नारायण, साइंस म्यूजियम के मेंटेनेंस मैनेजर फरगस काररोल, डॉ० ए०पी० जे० अब्दुल कलाम साइंस सिटी के प्रोजेक्ट कन्सलटेंट श्री सुजीत उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें