बेगूसराय के बखरी में श्रद्धा भक्ति के साथ मनाया गया महाशिवरात्रि!

SHARE:

नेहा कुमारी सिटी रिपोर्टर

बेगूसराय बखरी प्रखंड और नगर परिषद क्षेत्र में महाशिवरात्रि त्योहार धूमधाम से मनाया गया। शिवरात्रि के मौके पर महादेव स्थान चौक,बखरी कैलाश नगर स्थित शिव मंदिर,गरीब नाथ,मंदिर,रामपुर,हेमनपुर,राटन,परिहारा,शकरपुरा, मक्खाचक समेत इलाके के विभिन्न शिव मंदिरों को आकर्षक रूप से सजाया गया। जिससे लोगों को आकर्षण का केंद्र बना रहा। सुबह से ही शिव भक्तों में से खासकर महिलाओं ने फूल, बेलपत्र आदि से भगवान शिव पार्वती जी की पूजा-अर्चना की। इस दौरान शिव बारात की झांकी निकाली गई। इसमें लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। हर हर महादेव के जयकारे से पुरा क्षेत्र गुंजायमान रहा। इस दौरान दिनभर प्रशासनिक अधिकारी मुस्तैद दिखे।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें