:- रवि शंकर अमित!
यात्रा करने वालों सावधान, कट सकता है भारी चालान!
अगर आप मोकामा के NH 31 या 80 से यात्रा कर रहे हैँ तो हो जाएँ सावधान, कट सकता है आपका चालान!
दरअसल लोकसभा चुनाव के मद्देनजर
बाढ़ ASP अपराजित लोहान के निर्देश पर पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग की जा रही है!
इसी क्रम में आज NH 31 पर हाथीदह के राजेंद्र सेतु तथा NH 80 पर पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग करते हुये दर्जनों वाहन चालकों को विधिसम्मत कार्रवाई के तहत भारी जुर्माना का चालान पकड़ा दिया! ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने, हेलमेट, लाइसेंस, प्रदूषण और इन्सुरेंस, सीट बेल्ट, ओवर टेकिंग और ओवर स्पीडीगिंग के तहत पुलिस ये कार्रवाई कर रही है!
वहीं पुलिस की सक्रियता से बदमाशों में हड़कंप मचा हुआ है!
थानाध्यक्ष निधि कुमारी के अनुसार इस तरह का अभियान लगातार जारी रखा जाएगा!
वहीं वाहन चेकिंग में लगे सब इंस्पेक्टर मधुरेंद्र कुमार ने बताया की लोकसभा चुनाव के मद्देनजर वरिय पदाधिकारी के निर्देशानुसार वाहन चेकिंग किया जा रहा है! अतः अब आपको कहीं भी आना जाना हो तो ट्रैफिक नियमों का पूर्णतः पालन करें, अन्यथा भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है!
Byte:- एस आई मधुरेंद्र कुमार




