संवाददाता :- विकास कुमार!
सहरसा – नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 41 में 44 साल पुराने जमीन विवाद को लेकर कोर्ट के आदेश पर दखल-दिहानी कराने पहुंची प्रशासनिक टीम को स्थानीय लोगों और पीड़ित परिवारों के विरोध का सामना करना पड़ा। तय समय सुबह 11 बजे की जगह करीब ढाई घंटे देर से पहुंचे कहरा सीओ निरंजन कुमार मिश्रा की गाड़ी का लोगों ने घेराव कर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
बताया गया कि कोर्ट अधिकारी और पुलिस बल निर्धारित समय पर मौके पर पहुंच गए थे, लेकिन सीओ के देर से पहुंचने तक कई कोर्ट अधिकारी इंतजार के बाद बैरंग लौट गए। इससे आक्रोशित लोगों ने जमकर विरोध जताया। पीड़ितों ने सीओ पर पक्षपात का आरोप लगाया, जिसे उन्होंने बेबुनियाद बताया।
पीड़ितों का दावा है कि जमीन विवाद वर्ष 1982 से चला आ रहा है और अदालत से उनके पक्ष में फैसला आने के बावजूद अब तक कब्जा नहीं मिल सका है। पीड़ितों ने मंत्री पर प्रभाव का दुरुपयोग कर कोर्ट के आदेश के क्रियान्वयन में बाधा डालने का आरोप लगाया है। वहीं, सीओ ने सभी आरोपों को खारिज किया है।
BYTE :- मोहम्मद इदरीश पीड़ित आवेदन करता




