नालंदा से हजारों कार्यकर्त्ता जन विश्वास रैली के लिए पटना रवाना!

SHARE:

रिपोर्ट – ऋषिकेश कुमार!

:पटना के गांधी मैदान में आज रविवार को होने वाली महागठबंधन की जन विश्वास महारैली में भाग लेने के लिए नालंदा जिले से राजद के हजारों कार्यकर्ता तथा पार्टी समर्थक पटना के लिए रवाना हुए। रैली में जाने वाली सौ से अधिक छोटे-बड़े वाहनों को बिहारशरीफ के पूर्व राजद विधायक पप्पू खान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पूर्व विधायक ने बताया कि पूरे बिहार में जन विश्वास रैली को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। मात्र 17 महीने उप मुख्यमंत्री रहकर तेजस्वी यादव ने बेरोजगारों के मसीहा के रूप में अपनी पहचान बना ली है। महागठबंधन की इस रैली से आगामी लोकसभा चुनाव का श्री गणेश हो जाएगा। आज की रैली महागठबंधन की जीत सुनिश्चित करेगी। उन्होंने भाजपा पर तंज करते हुए कहा कि मुंगेरी लाल दिन में ही 400 पर करने का सपना देख रहे हैं। तेजस्वी यादव के जन विश्वास यात्रा के दौरान युवाओं का जोश देखने को मिला। महागठबंधन अभी बहुत अच्छी स्थिति में है और आने वाला समय हम लोगों का है।

बाइट।पप्पू खान पूर्व एमएलए

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें