बेगुसराय पहुंचे सीएम नीतीश कुमार, सिमरिया गंगा घाम, रिवर फ्रंट का किया लोकार्पण!

SHARE:

रिपोर्ट- प्रशांत/नेहा!

बेगूसराय के सिमरिया गंगा घाम पर हरकी पौड़ी की तर्ज पर बने पहले रिवर फ्रंट निर्माण कार्य का लोकार्पण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया गया। इसको लेकर लोगों में काफी खुशी देखी जा रही है। इस मौके पर सिमरिया धाम पूरी तरह से सजाया गया है। खास करके सुरक्षा का व्यवस्था की बात करें तो सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि डबल इंजन की सरकार जब से आई है। तब से विकास की गंगा बहने लगी है। उन्होंने कहा कि आज बेगूसराय के लिए नहीं पूरे बिहार के लिए गौरव की बात है। अब सिमरिया धाम आधुनिक तरीके से बन रहे हैं। वही इस दौरान भाजपा के नगर विधायक कुंदन कुमार ने बताया है कि जब से डबल इंजन की सरकार आई है। तब से सिमरिया धाम विकास की ओर बढ़ रही है। एक तरफ जहां नमामि गंगे के द्वारा विकास किया जा रहा है। वही इसको लेकर लोगों में भी काफी खुशी दिखे जा रही हैं। लोगों का कहना है कि अब हरिद्वार के तर्ज पर सिमरिया धाम विकसित हो रहा हैं।। इस दौरान जदयू के विधायक राजकुमार ने बताया है कि नीतीश कुमार विकास पुरुष है और उन्होंने बेगूसराय में बहुत बड़ा सौगात दिए हैं जहां हरिद्वार से बेहतर सिमरिया धाम को बनाने का काम किए हैं। निश्चित रूप से लोग इस सिमरिया धाम आएंगे और इसका लुप्त उठाएंगे। वही उपमुख्यमंत्री विजय सी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार जब से आई है बिहार में चारों तरफ गंगा की तरह विकास हो रही है। आज जो सिमरिया धाम में 115 करोड़ की लागत से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा लोकअर्पण किया गया। यह निश्चित रूप से एनडीए की सरकार में विकास की गंगा बह रही है।आपको बताते चले कि इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद गिरिराज सिंह, पूर्व जल संसाधन मंत्री संजय झा, और स्थानीय विधायक एवं विधान पार्षद भी मौजूद रहे।दरअसल बिहार सरकार के द्वारा सिमरिया गंगा धाम में 115 करोड़ की लागत से हरकी पौड़ी के तर्ज पर सौंदर्याकरण का कार्य किया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 550 मीटर में सीढ़ी घाट एवं रिवर फ्रंट बनाया गया है. गंगा घाट किनारे चेंजिंग रूम, गंगा आरती स्थान, सुरक्षा घेरा शौचालय, तीन मंजिला धर्मशाला, पार्किंग, पार्क, वॉच टावर, कल्पवास क्षेत्र समेत आधुनिक तरीके से सिमरिया गंगा धाम को विकसित किया जा रहा है। दरअसल नवंबर 2022 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सिमरिया गंगा धाम पहुंचे थे और कल्पवासियों और श्रद्धालुओं से मुलाकात की थी जिसके बाद मुख्यमंत्री ने सिमरिया के कायाकल्प करने का निर्देश जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा को दिया था, जिसके बाद मार्च 2023 में करीब 115 करोड़ की लागत से हरकी पौड़ी की तर्ज पर सिमरिया घाट का विकास करने की मंजूरी दी गई। इसके बाद सिमरिया में युद्ध स्तर पर कार्य किया गया। अब पहले फेज का उद्घाटन आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा किया गया।

बाइट :- विजय सिंन्हा उपमुख्यमंत्री बिहार सरकार

Join us on:

Leave a Comment