गार्ड ने खुद गोली खाई पर PNB शाखा लूटने से बचा लिया!

SHARE:

रिपोर्ट- संतोष तिवारी!

बिहार के मुजफ्फरपुर में बैंक लूटने आए अपराधियो से गार्ड की भिड़ंत..अपराधियो ने बैंक गार्ड को मारी गोली.. आधा दर्जन की संख्या में बैंक लूटने पहुचे थे अपराधी..घायल गार्ड को अस्पताल में कराया गया भर्ती..मौके पर पहुची पुलिस

मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र स्थित पंजाब नेशनल बैंक में दिनदहाड़े लूटपाट कर करने पहुचे अपराधी को गार्ड ने बैंक में जाने से रोक दिया।विरोध करने पर अपराधियो ने गार्ड को गोली मार दिया।मौके पर अफरा तफरी मच गई।

बताया जाता हैं कि कांटी नगर परिषद क्षेत्र के कांटी ओवरब्रिज के नजदीक स्तिथ पंजाब नेशनल बैंक में दिनदहाड़े बेख़ौफ़ अपराधियों के द्वारा लूटपाट करने की कोशिश की गई है।
वहीं घटना को अंजाम देने पहुंचे अपराधियों ने बैंक गॉर्ड के विरोध करने पर उसे गोली मार दिया है। गार्ड को पैर में गोली लगी है।गार्ड की हालत नाजुक बताई जा रही हैं।हालांकि गार्ड की सूझबूझ से बैंक लूटने से बच गई।गार्ड अपनी जान पर खेलकर लूट होने से बचा लिया।
बताया जाता हैं कि काफी भीड़ – भाड़ और व्यस्त चौराहे वाले इलाके में दिनदहाड़े हुए इस तरह की घटना घटित होने के बाद कांटी क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है।वही घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सिटी एसपी अवधेश दीक्षित दल बल के साथ पहुचकर छानबीन किया।सिटी एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि बैंक लूटने से बच गई है।अपराधी गार्ड को गोली मार दिया।गार्ड को पैर में गोली लगी है।सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है।

बाइट:- अवधेश दीक्षित सिटी एसपी

मुजफ्फरपुर से संतोष तिवारी

Join us on:

Leave a Comment