रिपोर्ट – अमित कुमार
भाजपा प्रवक्ता कुंतल कृष्णन ने तेजस्वी यादव पर हमला करते हुए कहा की बजट सत्र के दरमियान नेता विपक्ष की अनुपस्थिति और सिर्फ अपने व्यक्तिगत PR के लिए यात्रा निकालना बिहार की जनता के साथ सबसे बड़ा विश्वास घात है। तेजस्वी जी और उनके परिवार बिहार की जनता का विश्वास खो चुके हैं। इन्हें जब-जब मौका मिला तब तब इन्होंने भ्रष्टाचार की गंगा बहाई और माफिया गुंडाराज कायम किया। मेरी सलाह है कि व्यक्तिगत प्यार की बजाय जनता के मुद्दों की बात करें तभी भविष्य में भी कुछ संभावना है वरना कांग्रेस के युवराज की तरह permanent misguided opposition बन के रह जाएंगे।




