मुखिया पुत्र हत्याकांड का 12 घंटे में खुलासा, मुख्य आरोपी हथियार समेत गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट- ऋषिकेश कुमार!

:बिहार थाना क्षेत्र के हवेली खंधा में शनिवार की शाम गोली और चाकू मारकर हुए पूर्व मुखिया पुत्र विशाल सिंह के हत्या मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली हैं।पुलिस ने महज बारह घंटे में ही हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाया है। गुप्त सूचना पर पुलिस ने रामजी चक बहियार गांव से मुख्य आरोपी को भारी मात्रा में कारतूस और हथियार हत्या में प्रयुक्त चाकू को भी बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी गुड्डू सिंह मृतक का अपना चाचा है। सदर डीएसपी नुरुल हक ने बताया कि घटना के बाद आरोपी के रामजी चक गांव के खेत में छुपे होने की सूचना मिली । इसके बाद इलाके की घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया । इसकी तलाशी लेने पर इसके पास से दो पिस्टल ,17 कारतूस, हत्या में प्रयुक्त चाकू और एक बाइक को बरामद किया गया। आरोपी सरसों के खेत में छिपा हुआ था । हत्या का कारण पूर्व के पारिवारिक विवाद में बदला लेने के मकसद से की गई थी

बाइट।नरूल हक सदर डीएसपी

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment