रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
मधुबनी जिले के नाई समाज के लोगों ने जननायक कर्पूरी ठाकुर के सोवें पुण्यतिथि पर शिद्दत से उन्हें याद किया। इस मौके पर राष्ट्रीय नाई महा सभा मिथिलांचल परिवार के द्वारा मधुबनी नगर मुख्यालय स्थित स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर भवन के प्रांगण में स्थापित भारत रत्न, जननायक कर्पूरी ठाकुर के प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर और दीप जलाकर श्रध्दांजली अर्पित किया। ये कार्यक्रम राष्ट्रीय नाई महा सभा के जिला अध्यक्ष राजा ठाकुर के अध्यक्षता में आयोजित किया गया। वही कार्यक्रम स्थल पर जननायक के याद में जोरदार नारे भी लगाए। वही अपने अध्यक्षीय संबोधन में श्री ठाकुर ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जननायक को गरीब गुरबो एवं जरूरत मंदों के हित में कार्य करने वाले सादगी का प्रतीक बताया। आगे जिला अध्यक्ष श्री ठाकुर ने कहा कि आज के समय के नेताओं को भारत रत्न – जननायक के पद चिन्हों पर चलने की जरूरत है। जिस से हमारा प्रदेश और देश में खुशहाली आएगी। देश तरक्की करेगा, लोगों में आपसी भाईचारा बढ़ेगा और देश आमने चैन के साथ आगे बढ़ेगा। वही बक्ताओ ने बिहार के पुर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर को गुदरी के लाल, गरीब – वंचीतों का सशक्त आवाज बताते हुए उन्हें अपना श्रध्दांजली अर्पित किया। मौके पर राष्ट्रीय नाई महा सभा के जिला अध्यक्ष सह समाजसेवी राजा ठाकुर, लक्ष्मी देवी, कृष्ण ठाकुर, वंदना देवी, शीला देवी, रंजन ठाकुर, विनोद कुमार, नन्दलाल ठाकुर, विनोद ठाकुर सहित अन्य लोग मौजूद थे।




