457 किशोरी बालिकाओं समूह के बीच वितरित किया गया स्पोर्ट्स किट

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दूबे):

457 किशोरी बालिकाओं समूह के बीच वितरित किया गया स्पोर्ट्स किट

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दूबे):

कैमूर। शुक्रवार को राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भभुआ शहर के लिच्छिवी भवन के सभागार में महिला एवं बाल विकास निगम समाज कल्याण विभाग के तत्वाधान में संचालित बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत महादलित टोला के 457 चिन्हित किशोरी बालिकाओं समूह के बीच स्पोर्ट्स किट का वितरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उप विकास आयुक्त के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में आईसीडीएस सरिता रानी जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, जिला परियोजना प्रबंधक, सभी प्रखंडों के बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी समेत विभिन्न प्रखंडों से विकास मित्र और अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के तहत किशोरी बालिकाओं के बीच स्पोर्ट्स किट का वितरण किया गया। साथ ही जिला अंतर्गत विभिन्न विभागों से उपस्थित पदाधिकारी एवं कर्मियों सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी सभी को दी गई। कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं द्वारा उत्साह पूर्वक भाषण, गीत संगीत शायरी इत्यादि के माध्यम से सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जागरूकता का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम में मंच का संचालन बाल विकास परियोजना पदाधिकारी मोहनिया एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस सरिता रानी के द्वारा कैमूर के द्वारा किया गया।

Join us on:

Leave a Comment