रिपोर्ट- निभाष मोदी
सरस्वती मूर्ति विसर्जन के दौरान भागलपुर में दो पक्षों में मारपीट व पथराव, स्थिति तनावपूर्ण, आधा दर्जन से ज्यादा लोग बुरी तरह घायल
सरस्वती मूर्ति विसर्जन के दौरान भागलपुर की स्थिति काफी बिगड़ गई है, दो पक्षों में पथराव होने के चलते माहौल संवेदनशील हो गया है, ताजा मामला भागलपुर के लोदीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत तबलपुर का है जहाँ दो पक्षों में मारपीट और पथराव होने से माहौल काफी बिगड़ गया।
प्रतिमा पर पत्थर फेंकने से हुआ बवाल. …
सरस्वती प्रतिमा को विसर्जन के लिए सबलपुर से गंगटा नदी लाया जा रहा था इसी दौरान सरस्वती मां के प्रतिमा पर किसी ने पत्थर फेंक दिया तभी विवाद शुरू हो गया और धीरे-धीरे दो पक्षों में जमकर पत्थर बाजी शुरू हो गई इस झड़प में करीब 6 लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं जिसका इलाज मायागंज अस्पताल में चल रहा है साथ ही कई दुकानों में तोड़फोड़ की गई है।
दो पक्षों में हुई झड़प में कई राउंड चली गोलियां
सरस्वती विसर्जन के दौरान दोनों पक्षों में हुए इस झड़प में कई राउंड गोली फायरिंग की भी बात सामने आई है हालांकि इसकी पुष्टि पुलिस प्रशासन नहीं कर रही है। पुलिस बल इसकी जांच में जुट गई है आसपास किसी सिटी भी फुटेज भी खंगालने का काम प्रारंभ हो गया है।
घटनास्थल पुलिस छावनी में तब्दील
इसकी सूचना मिलते ही सिटी एसपी राज , सीटी डीएसपी अजय कुमार चौधरी एसडीएम धनंजय कुमार के अलावा छह थानों की पुलिस व भारी संख्या में दंगा नियंत्रण बल तैनात हो गई, देखते ही देखते पूरा क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील हो गई हालांकि स्थिति को कंट्रोल कर लिया गया है लेकिन अभी भी माहौल संवेदनशील व तनाव पूर्ण है ।
मुखिया और उनके कुछ गुंडो ने अचानक कर दी पत्थर बाजी शुरू
विसर्जन करने जा रहे घायल युवक सौरव ने बताया कि हम लोग विसर्जन के लिए अपने जबलपुर स्कूल से मूर्ति लेकर गंगटा नदी जा रहे थे, इसी दौरान जबलपुर के मुखिया अपने कुछ गुंडो के साथ पहले से वहां मौजूद थे जैसे ही मूर्ति नजदीक आई मूर्ति पर पत्थर बाजी करना शुरू कर दिया उसके बाद हम लोगों पर भी पत्थरबाजी शुरू कर दिया जिससे हम 10 से 12 लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं, ऐसी घटना आज तक मेरे गांव में नहीं हुई थी जब यह मुखिया बने हैं तब से मेरे गांव की स्थिति काफी खराब हो चुकी है।




