रिपोर्ट- अमित कुमार
पटना
बिहार सरकार के कैबिनेट मिनिस्टर श्रवण कुमार ने विधानसभा के नए स्पीकर बनने पर नंदकिशोर यादव को बधाई दी और कहा कि यह लोकतंत्र की अच्छी परंपरा है कि विधानसभा में जब अध्यक्ष का चुनाव हुआ तो उनके विरोध में कोई दूसरा उम्मीदवार नहीं खड़ा किया गया है अगर ऐसा ही सभी नेता सभी दल के लोग आगे भी सोच तो बिहार का विकास और तेजी से होगा उन्होंने इस अवसर पर सभी दल के नेताओं को इसके लिए धन्यवाद दिया और कहा कि नंदकिशोर यादव विधानसभा के नए अध्यक्ष बनने जा रहे हैं उम्मीद है उनके नेतृत्व में विधानसभा की कार्रवाई बहुत अच्छी तरह से चलेगी




