रिपोर्ट– प्रशांत कुमार
बेगूसराय में कर और टैंकरोली में सीधे टक्कर हो गई है जिससे मैट्रिक परीक्षा देने जा रहे 5 छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया है घटना सदर प्रखंड मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एस एच- 55 की है गुरूवार की सुबह सदर ब्लाक के समीप कंकौल में कार और टैंक्लोरी के बीच सीधी टक्कर हो गई। इससे कार के परखच्चे उड़ गए। टैक्लोरी चालक घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। इसमें कार पर सवार मैट्रिक के पांच परीक्षार्थी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों में से नारायण सिंह का पुत्र मुन्ना कुमार, बबलू सिंह का पुत्र निलेश कुमार, मुरारी सिंह का पुत्र अभिषेक कुमार, बेदानंद मिश्र का पुत्र सुजीत कुमार और संजय सिंह का पुत्र केशव कुमार का नाम शामिल है। स्थानीय लोगोँ ने सभी घायलों को इलाज के लिए शहर के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है। इनमे से तीन की स्थिति चिंताजनक है। जख्मी छात्र रामदीरी हाई स्कूल के छात्र हैं। ये सभी छात्रों का परीक्षा केंद्र बखरी था। सभी छात्र कार रिजर्व कर परीक्षा देने बखरी जा रहा था कि हादसे का शिकार हो गया।
बता दें कि जिले में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक की परीक्षा के लिए 37 केंद बनाये गए है। मैट्रिक की परीक्षा में 54919 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे मैट्रिक की परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित होगी। प्रथम पाली में 27528 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे तो वहीं दूसरी पाली में 27391 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे । प्रथम पाली में लड़कों की संख्या 12383 है तो वहीं लड़कियों की संख्या 15145 है वहीं द्वितीय पाली में लड़कों की संख्या 12343 है तो वहीं लड़कियों की संख्या 15048 है। परीक्षा में जूता-मोज पहनकर परीक्षा केन्द्र पर प्रवेश करना वर्जित होगा। परीक्षार्थी केवल चप्पल पहनकर कर ही परीक्षा केन्द्र में प्रवेश कर सकेगें। इतना ही नहीं परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले परीक्षा केन्द्र में प्रवेश करना अनिवार्य होगा। वहीं अविलंब से आने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा भवन में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।




