रिपोर्ट- अमित कुमार!
बिहार – ओवैसी के बिहार में सीमांचल दौरे को लेकर जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि यह लोग वोट कटवा है और सीमांचल के लोग यह अच्छी तरह से जान गए हैं इसलिए वहां इनका दाल गलने वाला नहीं है. वही विधायकों के खरीद फरक के मामले पर नीरज कुमार ने कहा कि जिनको जो आरोप लगाना है लगाते रहे हम तो जांच करवा रहे हैं वह भी जांच करवा ले तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा. उन्होंने कहा कि टेस्ट फ्लोर में तो वह हार गए उसके बाद तरह-तरह की बातें बनाई जा रही हैं जिसका कोई फायदा होने वाला नहीं है.
बाइट – नीरज कुमार, जेडीयू प्रवकता




