पीएम के व्यक्तिगत हस्तक्षेप से कतर से 7 भारतीयों की रिहाई के लिए मोदी जी का धन्यवाद- रवि शंकर प्रसाद!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

कतर से सात नेवी के अफसरों की रिहाई पर बोले सांसद रवीशंकर प्रसाद कहा सातो नेवी के अफसर की रिहाई हो गयी है,जिनको फांसी की सजा मिली थी,नेवी के अफसरो ने प्रधानमंत्री को व्यक्तिगत रूप से धम्यवाद दिया है।नरेंद्र मोदी की अगुवाई मे भारत की विदेश नीति काफी बढ़ी है,जो विपक्षी बोला करते थे की क्या अनुभव है विदेश नीति का उनको जवाब मिला होगा।कई देशो मे कई मौको पर भारत के लोगो को प्रधानमंत्री के सफल प्रयास से वापस लाया गया।
वही बिहार विपक्ष के द्वारा फ्लोर टेस्ट के दौरान लगाए गए हॉर्स ट्रेडिंग मामले पर बोलते हुए रविशंकर प्रसाद ने कहा कि वह जांच का विषय है, खुद विपक्ष में शामिल विधायक ही बोल रहे हैं की क्या-क्या हुआ है और इसको लेकर पटना में fir भी दर्ज हुआ है वही कांग्रेस दल से भाग रहे नेताओं पर तंज करते हुए पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि आज हालात ऐसे हैं कि कांग्रेस दल को छोड़कर उनके ही नेता भाग रहे हैं उसके बाद भी कांग्रेस एकजुट होने की बात कर रही है हालत यह है कि कांग्रेस अपना घर संभाल नहीं पा रही है और दूसरे के घर में झांक रही है ।
बाइट–रवि शंकर प्रसाद सांसद

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें