रिपोर्ट- शशिकांत मिश्रा
छात्रों के बीच संस्कृत व्याकरण पुस्तक वितरित
सोमवार को बड़हिया टाल क्षेत्र के पाली पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय फदरपुर में आर्यसमाज के संस्थापक स्वामी दयानंद सरस्वती की 200 वीं जयंती के अवसर पर विद्यालय के संस्कृत शिक्षक पीयूष कुमार झा की ओर से आधा दर्जन छात्र-छात्राओं के बीच संस्कृत व्याकरण पुस्तक का वितरण किया गया। छात्रों के बीच समापन सत्र में प्रधानाध्यापक अजय कुमार के हाथों संस्कृत व्याकरण पुस्तक पाकर छात्र काफी प्रसन्न हुए। इस संबंध में शिक्षक पीयूष कुमार झा ने कहा कि दयानंद सरस्वती के द्वारा “वेदों की ओर लौट चलो “का नारा देकर समाज को वैदिक ज्ञान के साथ साथ आधुनिक शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा बाल संसद व मीना मंच के सभी सदस्य उपस्थित थे।




