लखीसराय मंडल कारागार से इलाज के लिए सदर अस्पताल आया कैदी फरार!

SHARE:

रिपोर्ट – शशिकांत मिश्रा

लखीसराय मंडल कारागार से इलाज के लिए सदर अस्पताल आया कैदी वार्ड से फरार हो गया। जमालपुर थाना के नया टोला केशोपुर निवासी रघुनन्दन साव के पुत्र दीपक कुमार 7 दिसंबर को चोरी के मामले में पुलिस ने पकड़ कर न्यायिक हिरासत में भेजा था।

10 फरवरी को जेल में तबीयत खराब हो जाने पर जेल में तैनात सुरक्षा कर्मियों की मौजूदगी में सदर अस्पताल इलाज के लिए लाया गया। सदर अस्पताल में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा कैदी का इलाज भी किया गया। और बेहतर इलाज के लिए कैदी वार्ड मे रखा गया था. जिसके बाद सोमवार को सदर अस्पताल में तैनात लखीसराय मंडल कारा के पुलिस कर्मियों की बेहद चौकसी बरते जाने के बाद भी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

सूचना पाते ही जेल प्रशासन के वरीय पदाधिकारी के द्वारा सदर अस्पताल परिसर पहुंचकर मामले की गंभीरता पूर्वक जांच पड़ताल शुरू कर दिया गया है. फिलहाल सदर अस्पताल के कैदी वार्ड से यह कैदी पुलिस को चकमा देकर किस तरह फरार हुआ यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। बहरहाल जेल प्रशासन की ओर से फरार कैदी की गिरफ्तारी को लेकर हर संभव छापेमारी की जा रही है
जानकारी के लिए बता दें कि बीते 8 नवंबर को भी सदर अस्पताल स्थित कैदी वार्ड से एक कैदी फरार हो गया जिसको एक महीने बाद कबैया थाना पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार किया। कैदी फरार होने के मामले में जेल सुपरिंटेंडेंट शशि कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह 9:30 से 10 के बीच जानकारी मिला कि दीपक नाम का एक कैदी जिसको सदर अस्पताल में मिर्गी का दौरा आने के बाद भर्ती किया गया था जो कैदी वार्ड से फरार हो गया ।

उन्होंने कहा कि ड्यूटी पर तैनात पुलिस के लोगों के लापरवाही के कारण कैदी सदर अस्पताल से फरार हो गया फरार कैदी चोरी के मामले में विचाराधीन था। मामले को लेकर एसपी को सूचना दिया गया है आगे एसपी के द्वारा इस मामले में उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें