कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
कैमूर। शुक्रवार को जिला पदाधिकारी के अध्यक्षता में जिला स्क्रीनिन समिति की बैठक की गई। जिसमे 48 बैट्री चालित ट्राइसाइकिल स्वीकृत किया गया। इस संबंध में बताया गया कि अधौरा 2, भगवानपुर 3, चैनपुर 7, चांद 3, दुर्गावती 8, कुदरा 3, मोहनिया 7, नुआंव 1, रामगढ़ 4, एवं रामपुर 10 बैट्री चालित ट्राइसाइकिल स्वीकृत किया गया। बैठक में सावन कुमार ज़िला पदाधिकारी, हेल्थ डिपार्टमेंट के डीआईओ, सहायक निदेशक अतुल कुमारी, दिनेश कुमार ज़िला कल्याण पदाधिकारी, अबुल फजल फैजी, तकनीकी सहायक जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग एव अर्जुन पासवान उपस्थित हुए l




