रिपोर्ट – अमित कुमार!
नकली पिस्टल के साथ रौशन और अभिषेक गिरफ्तार: हड्डी रोग विशेषज्ञ आरएन सिंह को धमकी देने के मामले में दोनों की हुई गिरफ्तारी… फोन कर के धमकी के लहजे में की पैसे की डिमांड
प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ आर.एन सिंह से रंगदारी मांगने के मामले में रौशन सिंह और अभिषेक कुमार नाम के दो युवकों की गिरफ्तारी हुई है। इनके पास से दो मोबाइल, एक नकली पिस्टल और बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की गई है। अभिषेक कुमार सालिमपुर और रौशन सिंह कंकड़बाग थाना क्षेत्र के पीसी कॉलोनी के रहने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक दोनों का पूर्व में भी अपराधिक इतिहास रहा है।
क्लीनिक पर गया था रौशन:
फोन से पैसे की सहायता मांगने के बाद रौशन सिंह पिता: (स्व.बिंदु सिंह) बुलेट मोटरसाइकिल से कंकड़बाग स्थिति आरएन सिंह के निजी क्लीनिक पर भी गया था। वहां भी उसकी गतिविधि नजर आई है।
लोकल लोगों को डरा धमकाकर मांगते थे रंगदारी:
नगर पुलिस अधीक्षक पूर्वी भरत सोनी ने बताया कि इनलोगों के द्वारा लोकल लोगों को भी डरा धमकाकर रंगदारी मांगी जाती थी। चिड़िया मारने वाली पिस्टल से ये लोगों डराता था। डॉक्टर आरएन सिंह से पैसे की डिमांड की गई थी। कितने की रंगदारी मांगी गई थी, इस सिलसिले में पुनः बयान लिया जाएगा। दोनों अभयुक्तों का अपराधिक इतिहास भी पाया गया है। कंकड़बाग थाने में दो कांड आर्म्स एक्ट और एक्सटर्सन के मिले हैं, और गांधी मैदान का भी एक मामला है। बहरहाल इनके अपराधिक इतिहास के बारे में और छानबीन की जा रही है।




