कोर्ट परिसर में खुलेआम मिलावटी खाद्य सामग्रीयों की बिक्री, जाँच के आदेश!

SHARE:

रिपोर्ट- संतोष तिवारी

कोर्ट परिसर में स्थित गुप्ता स्वीट्स हाउस में खुलेआम मिलावटी खाद्य सामग्रीयों की हो रही है बिक्री!

अधिवक्ताओं सहित मोवक्कील पड़ रहे है बीमार!

अधिवक्ताओं की शिकायत पर सिविल सर्जन ने दिए जाँच एवं कार्रवाई के आदेश!

मुजफ्फरपुर – मुजफ्फरपुर सिविल कोर्ट कैंपस में कोर्ट हाजत के पूरब स्थित गुप्ता स्वीट्स हाउस में खुलेआम मिलावटी खाद्य सामग्रीयों की बिक्री हो रही है। दूर-दराज से आने वाले मोवक्कील, अधिवक्ता एवं कोर्ट के कर्मी काफी संख्या में इस होटल में चाय – नास्ता व भोजन करते हैं, लेकिन अभी कुछ महीने से यह देखा जा रहा है कि इस होटल में मिलावटी सामानों का धड़ल्ले से उपयोग किया जा रहा है, जिससे लोग काफी संख्या में बीमार पड़ रहे हैं। होटल प्रबंधन द्वारा बाल श्रम कानून का भी धड़ल्ले से धज्जियाँ उड़ाया जा रहा है। छोटे – छोटे बच्चों को होटल संचालक द्वारा काम पर लगाया गया है तथा खाद्य सामग्रीयाँ खुले में चौकी लगाकर बेची जा रही हैं, जिससे खाद्य सामग्रीयों पर धुल की मोटी परत देखने को मिल रही है तथा आये दिन होटल प्रबंधन द्वारा विषाक्त भोजन भी ग्राहको को परोसा जा रहा है। अधिवक्ताओं के द्वारा इस पुरे मामले को लेकर सिविल सर्जन से मिलकर शिकायत-पत्र दिया गया है, जिसके आलोक में सिविल सर्जन द्वारा खाद्य निरीक्षक सुदामा चौधरी को जाँचकर अविलम्ब कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है।

Join us on:

Leave a Comment