रिपोर्ट– राजीव कुमार झा!
मधुबनी जिले के हरलाखी थाना में पद स्थापित दरोगा के द्वारा थप्पड़ मारने से संबंधित वीडियो तेजी से वाईरल हो रहा था। दर असल विगत दिनों एक दरोगा का वाहन चेकिंग के दौरान एक बाइक चालक को थप्पड़ मारने का वीडिओ सोशल मिडिया पर काफ़ी तेजी से वायरल हो रहा था। वायरल वीडिओ में पुलिस वाला बाइक चालक से चाबी की मांग करते और बलात चाबी छीनते दिख रहे है। चाबी नहीं देने पर दरोगा के द्वारा चालक को थप्पड़ मारा जाता है। वायरल वीडिओ कब की है इसकी पुस्टि नहीं किया जा सका है। बताया जा रहा है की पुलिस अधीक्षक के आदेश पर वाहन जांच हरलाखी थाना क्षेत्र के पिपरोन में किया जा रहा था। वायरल वीडिओ की पहचान हरलाखी क्षेत्र की बताई जा रही है। वहीं थप्पड़ मारने वाले एसआई की पहचान ध्यानी पासवान के रूप में बताया जा रहा है। वायरल वीडिओ मामले पर पुलिस अधीक्षक मधुबनी ने स्वयं संज्ञान लेते हुए तत्काल थप्पड़ मारने वाले दरोगा के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए सस्पेंड कर दिया है। उक्त मामले पर एसपी सुशील कुमार ने अपना बयान जारी कर मिडिया को बताया है की वाहन चालक द्वारा जांच में असहयोग किया जा रहा था जिसके कारण आवेश में उन्होंने चालक को थप्पड़ मारा। एसआई ध्यानी पासवान को इस कृत के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। किसी भी पब्लिक या अपने ही कर्मी के साथ दुर्व्यवहार करना अपराध के श्रेणी में आता है। सभी को स्पष्ट निर्देश भी इसको लेकर दिया गया है। मामले पर जांच की जा रही है।जानचोपरांत उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी। वैसे बताते चलें कि हरलाखी थाना में कार्यरत ध्यानी पासवान के विरुद्ध इस से पूर्व में भी गंभीर आरोप लगता रहा है।




