नेपाल निर्मित शराब के साथ बाइक सहित एक तस्कर गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट– राजीव कुमार झा!

मधुबनी जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में पुलिस के द्वारा आए दिन शराब बरामद, शराब कारोबार में प्रयोग किए जाने वाली वाहन को जप्त करना और शराब तस्कर को पकड़ने की सिलसिला लगातार किया जाता रहा है। एक बार फिर बासोपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत चानन- डामू मुख्य मार्ग में चानन मोड़ के समीप से पुलिस ने एक बाइक से 80 बोतल नेपाल निर्मित शराब बरामद किया है। साथ ही एक शराब तस्कर को बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। इस बाबत थानाध्यक्ष अरविंद कुमार 3 ने बताया कि नेपाल से शराब की खेप लेकर एक बाइक से डामू से चानन की ओर आने की गुप्त सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर कारवाई करते हुए पुलिस टीम को डामू मार्ग में चानन मोड़ के पास वाहन जांच के लिए लगाया गया। जांच के क्रम में डामू की ओर से आ रहे एक बाइक को रोक कर उसकी जांच की गई। जांच के दौरान बाइक पर लदे एक बैग से 80 बोतल नेपाल निर्मित शराब पाया गया। शराब पाये जाने पर बाइक सवार शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार शराब तस्कर की पहचान हरलाखी थाना क्षेत्र के विटहर गांव का चंद्र महतो के पुत्र महेश महतो के रूप में हुई है। इस मामले में गिरफ्तार युवकों के विरूद्ध बिहार मद्दनिषेद एवं शराबबंदी कानून के सूसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। वही गिरफ्तार शराब तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Join us on:

Leave a Comment