वेतन की माँग को लेकर सड़क पर उतरे स्वच्छता कर्मियों का जोरदार प्रदर्शन!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद


लोहिया स्वच्छता अभियान को लेकर अनुबंध पर रखे गए स्वच्छता ग्राही को पिछले कई महीनो से वेतन नहीं मिलने के कारण उनके समक्ष भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो गई है। लोहिया स्वच्छता अभियान के तहत ग्रामीण इलाकों में पदस्थापित स्वच्छता ग्राही ने जहानाबाद जिला मुख्यालय के मुख्य सड़कों पर प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी के समक्ष पहुंचकर नारे बाजी किया ।उनकी मांग थी कि हम लोगों को बकाये वेतन की भुगतान किया जाए ।सरकार के द्वारा जो मिनिमम मजदूरी की राशि तय की गई है उसे दी जाए। इसी तरह से इन लोगों का 8 सूत्री मांग है इन मांगों के समर्थन में जहानाबाद जिला मुख्यालय के स्टेशन के समीप से प्रदर्शनकारी हाथ में बैनर एवं तख्ती लेकर शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए जहानाबाद जिला अधिकारी के कार्यालय के समक्ष पहुंचे जहां जिलाधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। इस बाबत प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि लोहिया स्वच्छता अभियान के तहत स्वच्छता ग्राही का पद सृजन कर हम लोगों को अनुबंध पर ग्रामीण इलाके में साफ सफाई के लिए रखा गया था। हम लोगों को पिछले कई महीने से वेतन नहीं मिला है ।जिसके कारण हम लोगों को घर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। परिवार के समक्ष भुखमरी की स्थिति पैदा हो गई है। प्रदर्शनकारियों ने साफ तौर पर कहा की अगर हम लोगों की मांग नहीं मानी गई तो हम लोग साफ सफाई का कार्य बंद कर हड़ताल पर चले जाएंगे।
बाईट उमाशंकर वर्मा, प्रदर्शनकारी

Join us on:

Leave a Comment