रिपोर्ट- अमित कुमार!
patna
12 फरवरी को नीतीश सरकार बिहार विधानसभा में बहुमत सिद्ध करेगी इससे पहले तेजस्वी यादव ने कहा है कि बिहार में बड़ा खेल होगा जिसको लेकर संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी ने कहा है कि खेला होगा और खेल हम ही लोग जीतेंगे बिहार में एक ही खेला होगा वह 12 फरवरी को विधानसभा में बहुमत सिद्ध करना है तो हम लोग बहुमत भी सिद्ध कर लेंगे। विजय चौधरी ने कहा कि किसी भी डाल को सरकार बनाने के लिए बहुमत की जरूरत होती है आंकड़े की जरूरत होती है उसे आंकड़े को हम लोग सिद्ध करेंगे। बताते चलें कि 28 जनवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महागठबंधन का साथ छोड़ एक बार फिर से बीजेपी के साथ नई सरकार का गठन किया है अब इस सरकार को 12 फरवरी को विधानसभा में बहुमत सिद्ध करनी है उसको लेकर तरह-तरह की राजनीतिक कयास लगना शुरू हो गया है।
बाइट:- विजय चौधरी, मंत्री बिहार सरकार




