चोरों के आतंक से भयग्रस्त लोग खुद दिन रात जागकर कर रहे रखवाली!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

लगातार चोरी के सितम से लोग बेहाल, रात रात भर जगने को हो रहा मजबूर

लगातार चोरों के सितम सितम से लोग बेहाल। रात रात भर खुले आंख रहते हैं लोग। दूसरे रा भी चार घरों से हुई लाखों की चोरी, दो घरों में प्रयास रहा असफल। मामला मधुबनी जिले के बेनीपट्टी थाना के सरिसव गांव की है। जहां बीते रविवार को दिया गया चार घरों में चोरी की घटना को अंजाम। चारो घरों से लाखों के जेवरात और नगद गायब कर चोर चंम्पत हो गया।चोरों ने नगर पंचायत बेनीपट्टी के वार्ड पार्षद कार्तिक झा राजा के घर में घुसकर बाहर से कुंडी लगाकर घर के सदस्यों को कमरे में बंद कर घर से सोने की हनुमानी, चेन, मंगलसूत्र, टिका सहित सात भर सोने का आभूषण और पांच भर चांदी के जेबरातों की चोरी कर ली। चोरो का हौसले इतने बुलंद हैं कि घटना के वक्त घर के सदस्य हल्ला करते रहे और चोर घटना को अंजाम देकर पश्चिम की ओर मजे से चलता बना। इस से पहले एक ही रात चोरो ने जितेंद्र मास्टर के घर मे भी भीषण चोरी की घटना को अंजाम है। पीड़ित के घर में रखे गोदरेज का लॉकर साफ कर दिया। बताया जा रहा है कि जितेन्द्र मास्टर के घर से तकरीबन चार से पांच लाख रुपये मूल्य की संपत्ति की चोरी कर ली गई। इसी क्रम में सरिसब गांव के ही सुमन झा के घर में भी चहारदीवारी फांदकर चोरों ने गृहस्वामी को घर के अंदर बंद कर बैग में रखे 35 हजार रुपये उड़ा लिए। इस दौरान संजीत मुखिया के घर से करीब नौ हजार नगद गायब कर दिया गया और जाते जाते चोरों ने भाग्यनारायन के दरबाजे पर लगे दो साईकल को अपने साथ लेते गया। चोरी की घटना को अंजाम देकर चोर बेलही पोखर के बाँसबिट्टी में जेवरात का डिब्बा खाली कर निकलते बना। घटना के दौरान चोरों ने गांव के ही दो अन्य घरों में प्रवेश किया और ताला भी तोड़ चोरी का प्रयास किया, लेकिन वहां चोरों को कुछ हाथ नहीं लगा सका। उधर, चोरी की सूचना पर बेनीपट्टी पुलिस सरिसब पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। बताते चलें कि इस से पहले पिछले रात बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव में ऐसे ही सामुहिक चोरी की घटना को अंजाम दिया था।

Join us on:

Leave a Comment