नालंदा- रहूई प्रखंड प्रमुख के विरुद्ध 9 पंचायत समिति सदस्यों द्वारा लाया गया अविश्वास प्रस्ताव!

SHARE:

रिपोर्ट- ऋषिकेश कुमार!

रहुई प्रखंड प्रमुख बाबूलाल राम के खिलाफ सोमवार को पंचायत समिति सदस्यों द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है। बता दें कि प्रखंड में कुल बीस पंचायत है जिसमे नौ पंचायत समिति सदस्यों के द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है। पंचायत समिति सदस्यों ने प्रखंड प्रमुख पर पंचायत राज अधिनियम के तहत बैठक नहीं बुलाने, विकास राशि खास लोगों को दिये जाने का आरोप लगाते बीडीओ को आवेदन देकर अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए विशेष बैठक बुलाने की मांग की है। पंचायत समिति सदस्यों ने एक सुर में कहा वर्तमान प्रमुख के द्वारा दोरंगी की नीति अपनाई जा रही है। यही वजह है कि उनके विरुद्ध पंचायत समितियां ने अविश्वास प्रस्ताव लाने का निर्णय लिया।

बाइट।पंचायत समिति सदस्य

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment