मुख्यमंत्री ने जदयू नेता संजय मंडल के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

पटना, 05 फरवरी 2024 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने जदयू नेता संजय मंडल के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्व० संजय मंडल पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता थे। वे भागलपुर जिला के निवासी थे। वे सुल्तानगंज के जदयू नगर अध्यक्ष थे। उनके निधन से राजनीतिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।
मुख्यमंत्री ने स्व० संजय मंडल की पत्नी श्रीमती नीतू सिंह से दूरभाष पर बात कर उन्हें सांत्वना दी।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Join us on:

Leave a Comment