जिले में चोरों का आतंक, फिर एक बार दिया सामुहिक चोरी को अंजाम!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

मधुबनी जिले के लोगों का रात का नींद चोरों ने चूरा लिया है। आए दिन सामुहिक चोरी की घटना को चोरों के द्वारा अंजाम दिए जाते रहने से लोग परेशान हैं। ऐसे ही एक मामला बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव से सामने आ रहा है। जहां असामाजिक तत्वों ने लोगों का नींद उड़ा दिया है। बीती रात अज्ञात चोरों ने एक साथ करीब चार घरों का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात पर हाथ साफ कर चुपके से निकल भागा है।
रविवार की सुबह गांव के लोगो को चोरी की जानकारी मिली गांव में कोहराम मच गया और स्थानीय लोग चोरी की जानकारी लेने में जुटे हुए है।

आपको बता दे कि चोरों ने संजीव कामत के छत से घर में घुसकर शयनकक्ष के बाहर से कुंडी लगाकर गोदरेज को तोड़ कर तीन भर सोना, दो हनुमानी, दस भर का चांदी का पायल और 1700 रूपए नगद गायब कर छत से निकल भागा।

संजीव कामत के घर घटना को अंजाम देने के बाद। चोरों ने भव झा के घर में घुस गया और उनके पुत्र के घर का ताला तोड़कर गोदरेज को बिल्कुल साफ कर दिया। जिस समय घटना को अंजाम दिया जा रहा था उस समय भव झा दरबाजे पर सोए हुए थे और चोर अंदर घुसकर कांड को अंजाम दे रहा था। जहां से लोगों का अनुमान है कि चोरों ने करीब दो से तीन लाख का सामान गायब कर दिया है। वही
बेखौफ हो गए चोरों ने इन्द्रकांत झा के सुने घर में घुस कर गोदरेज को तोड़ कर लाखो का जेवरात गायब कर दिया। जेवरात के खाली पड़े डिब्बे को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि चोरों ने चार से पांच लाख के जेवरात वहां से गायब कर दिया है। पिरीत गृहस्वामी दिल्ली में रहते है।
उधर, चोरों ने मुम्बई में रह रहे सुजीत कामत के घर घुसकर वहां भी लाखों के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया है। आंगन में रह रहे अन्य परिवार के लोगों के घर का बाहर की कुंडी लगाकर घर में कैद कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। परिजनों के अनुसार चोरों ने उन के घर से 25 तोला चांदी के जेवरात और तीन भार सोना के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया है।
उधर, चोरी की सूचना पर बेनीपट्टी थाना पुलिस महमदपुर पहुँच कर छानबीन की और लिखित आवेदन देने की बात कहकर थाना लौट गया।
लोगों का कहना है कि गांव में पुलिस की गश्त नहीं होती है और देर शाम के बाद ही असामाजिक तत्वों का आवाजाही शुरू हो जाती है। जिसके कारण चोरी की घटना को आसानी से अंदाजा दिया गया है।

Join us on:

Leave a Comment