नेहा कुमारी की रिपोर्ट
बेगूसराय में जमीनी विवाद के कारण भाजपा नेता के घर पर हमला कर दिया गया है। इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गाया है। जिससे इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुरा घटना वीरपुर थाना क्षेत्र फुलकारी गांव की है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मोहम्मद चांद सहित 40-50 लोगों ने बरौनी ग्रामीण पूर्वी मंडल अध्यक्ष सरोज कुशवाहा के घर पर जानलेवा हमला कर दिया। सरोज कुशवाहा ने बताया कि हम लोग वहां अल्पसंख्यक हैं और सतर्क नहीं थे, अचानक 40-50 लोग आए और हमला कर दिया। यह लोग मेरी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं, पहले से इसकी जानकारी नहीं थी। इस मारपीट के घटना में
45 वर्षीय मनोज महतो 50 वर्षीय विनोद महतो पर लाठी-डंडा और रॉड से हमला कर दिया। हमलावर हथियार से लैश थे और चार राउंड हवाई फायरिंग भी किया। इस घटना से अफरा-तफरी मच गई। दोनों भाई को गंभीर हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। हम लोग पुलिस प्रशासन से त्वरित कार्यवाही की मांग कर रहे हैं।
घटना की सूचना मिलते ही सांसद गिरिराज सिंह के प्रतिनिधि अमरेंद्र कुमार अमर अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि हमारे मंडल अध्यक्ष सरोज कुशवाहा के घर पर मोहम्मद चांद सहित 40-50 लोगों ने हमला कर दिया। जिसमें तीन लोग घायल हुए हैं। लेकिन अपराधी जान लें कि अब कानून का राज है। नए पुलिस अधीक्षक हैं, पूरी टीम नई है।
असामाजिक तत्व और अपराधी बेगूसराय छोड़कर भाग जाएं, जिस तरह से तांडव चलता था, अब बेगूसराय में खून खराबा और हमला नहीं चलेगा। हम इसकी निंदा करते हैं और पुलिस अधीक्षक से मांग करते हैं कि जो लोग कानून हाथ में लेकर आज यह हमला किया है उसके खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए। इस संबंध में वीरपुर थानाध्यक्ष ने कहा कि सूचना मिलते ही कार्रवाई की जा रही है, दोषी को हर हालत में गिरफ्तार किया जाएगा।




