मैरवा पुलिस ने लग्जरी कार से लाखो रुपये की शराब किया बरमाद ।

SHARE:

रिपोर्ट – प्रमोद कुमार!

सीवान जिले के मैरवा पुलिस ने धरनी छापर चेकपोस्ट से एक लग्जरी कार से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया है। इसके साथ पुलिस चालक को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। पुलिस की जांच में लग्जरी कार में तहखाना बनाकर लगभग 4 लाख रुपये की अंग्रेजी शराब छुपाया गया था। जिसमे विदेशी शराब के कई ब्रांडों का शराब मिला है। गिरफ्तार चालक हरियाणा का बताया जा रहा है। इस संबंध में पुलिस ने गुप्त सूचना पर शराब की भारी मात्रा की भनक लगने के बाद सीमावर्ती इलाकों में वाहन जांच करने का निर्देश दिया गया। जहां पुलिस ने वाहन जांच के दौरान शराब से लदी लग्जरी कार को धर दबोचा। पुलिस ने गाड़ी नम्बर के आधार पर शराब माफिया का पता लगाने में जुटी हुई है।

Join us on:

Leave a Comment