रिपोर्ट – निभाष मोदी!
बच्चों के सर्वांगीण विकास व नई शिक्षा नीति पर परिचर्चा को लेकर 250 प्रधानाचार्य कल से यानी 5 फरवरी से 8 फरवरी तक चार दिवसीय प्रांतीय सम्मेलन में पूरनमल बाजोरिया शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान नरगा चंपानगर नाथनगर में जुटेंगे, इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है बच्चों के अंदर चहुमुखी विकास हो सर्वांगिंग विकास हो एवं देश किस तरह उन्नति करें उस पर परिचर्चा की जाएगी, यह कार्यक्रम भारतीय शिक्षा समिति बिहार एवं शिशु शिक्षा प्रबंध समिति बिहार के द्वारा प्रांतीय प्रधानाचार्य सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है । इस चार दिवसीय प्रांतीय प्रधानाचार्य सम्मेलन में 17 जिलों के 250 विद्यालयों के प्रधानाचार्य उपस्थित हो चुके हैं।
वहीं इसको लेकर आज एक विशेष प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें अमिताभ चक्रवर्ती प्रदीप कुमार कुशवाहा के अलावे कई विद्यालय के पदाधिकारी व बाहर से आए प्रधानाचार्य उपस्थित थे ,अमिताभ चक्रवर्ती ने बताया कि इस कार्यक्रम में 17 जिला से 7 विभाग के 250 प्रधानाचार्य मौजूद हो चुके हैं यह सम्मेलन कल से प्रारंभ होना है जिसमें छात्र केंद्रिय शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए एवं देश के विकास में छात्रों का योगदान के विषय पर चर्चा की जाएगी साथ ही साथ छात्र शिक्षक और देश किस तरह एक दूसरे के पूरक हैं उस पर परिचर्चा की जाएगी वहीं उन्होंने बताया कि हम लोगों का मुख्य उद्देश्य है की आज के बच्चों को छात्र केंद्रित शिक्षा प्रदान की जाए जिससे छात्रों के साथ-साथ देश का भी चहुमुखी विकास हो।




