रिपोर्ट- निभाष मोदी!
भागलपुर में आज खिलाड़ियों के सम्मान को लेकर खिलाड़ी सामान समारोह का आयोजन भागलपुर एथलेटिक्स एसोसिएशन के द्वारा किया गया इस कार्यक्रम में कई विधाओं में सफल खिलाड़ियों को आज प्रशस्ति पत्र एवं ट्रैकसूट और मेडल देकर सम्मानित किया गया, वही खिलाड़ियों में काफी उत्साह देखा गया, कार्यक्रम के दौरान जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष जेड हसन जनता दल यूनाइटेड के जिला प्रवक्ता शिशुपाल भारती जिला खेल पदाधिकारी जय नारायण कुमार व शहर के कई गण मान्य शिक्षाविद समाज सेवी व दर्जनों खिलाड़ी मौजूद थे। वही आयोजक ने कहा ऐसे कार्यक्रम करने का मुख्य उद्देश्य है खिलाड़ी जिला के बाद राज्य राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाएं।




