रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!
मधुबनी जिले के साहरघाट वाजार स्थित हनुमान मंदिर में दो प्रेमी युगल जोड़े ने शादी रचाने आया। इस बात कि जानकारी होते ही धीरे धीरे लोगों का भीर मंदिर प्रांगण मे जमा होना शुरू हो गया। लोगों ने प्रेमी युगल जोड़े से पूछताछ करने लगे। भीड़ को बढ़ता देख साहर दक्षिणी पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि मुरारी भगत, चैंबर ऑफ के कोषाध्यक्ष बजरंग लाल भगत, सज्जन नायक और महेश राय ने लोगों को शांत कराने का प्रयास करता रहा। इसी बीच साहरघाट थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जहां से प्रेमी युगल जोड़े को थाना लाकर पूछताछ की गई। वही शादी कर रहे प्रेमी सुमित कुमार ने बताया कि कई वर्षो से दोनों एक दूसरे से प्यार करता है। आज दोनों अपने मर्जी से शादी के बंधन में बंध गए है। वही प्रेमिका पिंकी कुमारी ने बताया कि हम अपने मर्जी से शादी किए है। हम दोनों बहुत खुश और साथ जीने मरने का कसम खाए है। वही दोनों बालिग है। इस शादी में लड़की की मां, मौसी सहित अन्य रिश्तेदार भी शामिल हुए। लेकिन लड़का पक्ष से एक मात्र लड़का ही मौजूद था।लड़की की मां का कहना है मेरे पति का मृत्यु पहले ही हो चुका है। वही बेटा को ये शादी मंजूर नहीं था। मेरे पास इतना पैसा भी नही है जो कोर्ट से बेटी की शादी करा सके। तो हमने अपने बेटी की खुशी के लिए यहां मंदिर में शादी कराकर बिना दान दहेज दिए विदा करने आए है। वही इस बिन बारात शादी को लेकर हनुमान मंदिर के पुजारी शंभू नाथ झा ने कहा कि लड़का और लड़की के साथ अन्य लोग सुबह के करीब 5 बजे ही मंदिर पर पहुंचे थे। जहां कुछ देर बाद शादी कराने को लेकर हमसे कहा जाने लगा। अगल बगल के कुछ लोगों ने भी आकर शादी करा देने की बात करने लगे। हमने दोनों पक्ष से सभी कागजात लेकर दोनों प्रेमी जोड़े का हिंदू समाज के रितिरिवाज के अनुसार शादी करा दिया। अब दोनों पति पत्नी के पवित्र बंधन में बंध गए है।




