चोरी की दो स्कार्पियो से भारी मात्रा में नेपाल निर्मित शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!

बिना नंबर प्लेट के चोरी की दो स्कार्पियो से काफी मात्रा में नेपाल निर्मित शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार एक फरार

बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद पड़ोसी देश नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध शराब का कारोबार धड़ल्ले से जारी है। पड़ोसी देश नेपाल से शराब तस्करी में अधिकतर चोरी के वाहनों का उपयोग किया जाता है, जिससे यहां वाहन चोरी के मामले भी लगातार सामने आता रहता है। मधुबनी जिले के दो अलग अलग थाना क्षेत्र की पुलिस के संयुक्त कार्रवाई में भारी मात्रा में नेपाल निर्मित देशी शराब के साथ दो स्कॉर्पियो को जप्त करते हुए दो तस्कर को दबोच लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मधुबनी जिले के भैरवस्थान थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए नेपाल निर्मित शराब के साथ एक चोरी की स्कार्पियो के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस बात की जानकारी झंझारपुर एसडीपीओ अशोक कुमार ने भैरवस्थान थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता कर दी है। डीएसपी अशोक कुमार ने बताया है कि पुलिस को गुप्त सुचना मिली कि फूलपरस के तरफ से सकरी के तरफ दो स्कॉर्पियो में शराब की बड़ी खेप लेकर तस्कर आ रहा है , प्राप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए भैरवस्थान पुलिस ने पैटघाट के पास एनएच 57 पर एक बिना नंबर के स्कॉर्पियो आते देख कर उसे रोका तो पुलिस को देख कर एक स्कॉर्पियो लेकर चालक भाग निकला ,जिसे सूचना के आधार पर आगे पंडोल थाना द्वारा दबोच लिया गया। वहीं पैटघाट में  पकड़े गए स्कॉर्पियो से पुलिस ने 495 लीटर नेपाल निर्मित देशी सौरभ सौंफी शराब बरामद किया है। पुलिस को देखते ही स्कॉर्पियो चालक मौके का लाभ उठा कर फरार हो गया। जबकि एक तस्कर को पुलिस ने दबोच लिया। गिरफ्तार तस्कर कि पहचान खुटोना थाना के गोट खुटोना गांव का राहुल कुमार तथा चालक का पहचान उसी गांव के रोहित कुमार के रूप में किया गया है। पुलिस ने  गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध मद्द निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायायिक हिरासत में भेज दिया है। आगे डीएसपी अशोक कुमार ने बताया कि तस्कर द्वारा प्रयोग किए जा रहे स्कॉर्पियो चोरी का है।

बाइट– झंझारपुर डीएसपी अशोक कुमार

Join us on:

Leave a Comment