होटल के कमरे में लूट की योजना बना रहे शातिर अपराधी को पुलिस ने दबोचा!

SHARE:

रिपोर्ट– राजीव कुमार झा!

दबोचे गए शातिर सोशल मीडिया पर दहशत कायम करने के लिए आर्म्स का कर रहा था प्रयोग

मधुबनी जिले के झंझारपुर थाना क्षेत्र स्थित रंजीत पेट्रोल पंप के बगल में नंबर वन हरियाणा शेरे पंजाब ढाबा में चार अपराधी इकट्ठा हो कर लूट का योजना बना रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर डीएसपी के नेतृत्व में झंझारपुर थाना पुलिस के द्वारा छापेमारी की गई। जिसमें एक शातिर अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधी लखनौर के कटमाखोइर गांव का रहने वाला यश कुशवाहा उर्फ यश महतो उर्फ यशराज बताया गया है। धराये शातिर अपराधी के विरुद्ध पूर्व से भी कय मामले मधेपुर एवं लखनौर एवं आरएस थाना में दर्ज है। उक्त शातिर का और भी अपराधिक इतिहास पुलिस खंगाल रही है।डीएसपी अशोक कुमार ने झंझारपुर थाना पर आयोजित प्रेस वार्ता कर इस बात की जानकारी मीडिया प्रतिनिधियों को दी है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए अपराधी की तलाश मधुबनी पुलिस पहले से कर रही थी। यह दहशत पैदा करने के लिए सोशल मीडिया पर विभिन्न तरह के आर्म्स लहराने का वीडियो वायरल कर रहा था।जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस के साथ ही वरीय पुलिस पदाधिकारी को भी मिल रही थी। पुलिस उक्त अपराधी की लगातार तलाश कर ही रही थी। वही सूचना मिली कि एनएच 57 पर स्थित रंजीत पेट्रोल पंप के बगल में नंबर वन हरियाणा शेरे पंजाब ढाबा में कुछ अपराधी लूट की योजना बना रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखते ही अन्य तीन अपराधी वहां से भाग खड़ा हुआ। यशराज उर्फ यश कुशवाहा उर्फ यश महतो पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस के पूछताछ में एक अपराधी का नाम उसने बताया है, जो पथराही टोला का अनिल कुमार बताया गया है। अन्य दो की जानकारी अभी तक पूछताछ में नहीं दी गई है।
डीएसपी ने बताया कि वह लूटपाट एवं उत्पाद अधिनियम के तहत झंझारपुर, आरएस एवं लखनौर एवं मधेपुर थाना का पूर्व से आरोपी है। मधेपुर थाना कांड संख्या 306/ 22 दर्ज किया गया है। वहीं लखनौर थाना में 208/ 22, आरएस ओपी में 161/ 22 एवं 129/22 दर्ज है। पुलिस इस मामले में लगातार पूछताछ कर रही है। झंझारपुर थाना में धराया यश कुशवाहा उर्फ यश महतो उर्फ यशराज के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। एसआई संजय कुमार सिंह के आवेदन पर लूट की योजना बनाने के मामले में मामला दर्ज किया जा रहा है।

बाइट– झंझारपुर डीएसपी अशोक कुमार

Join us on:

Leave a Comment