रिपोर्ट – अमित कुमार
कैंसर अवेयरनेस कांक्लेव 3 फरवरी को ऊर्जा ऑडिटोरियम में
कॉन्क्लेव में कैंसर सुरक्षा को लेकर टॉक शो, रैंप शो , और चैरिटी म्यूजिकल शो होंगे आकर्षण
कैंसर पीड़ितों से मिलेंगी बॉलीवुड अभिनेत्री महिमा चौधरी
कैंसर पीडी़त और उनके परिवारों को संबल देगा कैंसर अवेयरनेस कांक्लेव
स्वास्थ के क्षेत्र में पहली बार कैंसर अवेयरनेस कॉन्क्लेव का आयोजन: मंजू सिंहा
आरोग्य मैत्री परियोजना का होगा लोकार्पण
पटना : –
पिछले 14 वर्षों में स्वास्थ के क्षेत्र में खासकर महिला स्वास्थ के क्षेत्र में काम करने वाली स्वयंसेवी संस्था गुलमोहर मैत्री द्वारा कई योजना चला कर महिलाओं के साथ-साथ पूरे समाज को जागरूक करने के साथ सुरक्षित भी किया है। वर्ष 2024 में संस्था की बहुप्रतीक्षित परियोजना आरोग्य मैत्री का शुभारंभ कैंसर पीडी़त महिलाओं के लिए एक वरदान साबित होगी । परियोजना का शुभारंभ अतिथि अशोक चौधरी , श्रेयसी सिंह एवं सेलिब्रिटी गेस्ट महिमा चौधरी की मौजूदगी में 3 फरवरी को राजधानी पटना के ऊर्जा ऑडिटोरियम में की जाएगी। उक्त कार्यक्रम के साथ कैंसर से प्रभावित रही बॉलीवुड अभिनेत्री महिमा चौधरी टॉक शो के माध्यम से अपनी आपबीती राजधानी वासियों को सुनाएगी। यहां यह बता दे की महिमा चौधरी 2 वर्ष पूर्व कैंसर की चपेट में आ गई थी जिसे आत्मविश्वास और पारिवारिक संबल से खुद को बचा पायी । उक्त बातें गुलमोहर मैत्री संस्था की सचिव मंजू सिंहा ने कैंसर अवेयरनेस कांक्लेव पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बताया ।
मौके पर संस्था मानद निदेशक पद्मा श्री विमल जैन ने कहा कि मैं पिछले पाँच वर्षों से संस्था में बतौर सदस्य के रूप में कई योजनाओं को देखा। बालिकाओं को दिया जाने वाला एचपीवी वैक्सीनेशन जिसे एक लाख ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह का लक्ष्य रखा गया है। जिसे बिहार के विभिन्न जिलों में शुरुआत कर महिला जाति को सुरक्षित करने का काम किया जा रहा है। जिससे महिलाओं को सर्विकल कैंसर की खतरों से बचाया जा सकता है। आरोग्य मैत्री परियोजना के तहत कैंसर अवेयरनेस कांक्लेव केवल विचारों का ही आदान-प्रदान नहीं करेगा बल्कि कैंसर विशेषज्ञ द्वारा स्कूली बच्चों, शिक्षक और शिक्षण संस्थान , समाजसेवी, स्वास्थ कर्मियों और कैंसर पीड़ितों के माध्यम से समाज में संदेश प्रसारित कर एक सुरक्षा घेरा प्रदान करने की कोशिश है। संस्था द्वारा विगत वर्षों में की गई गतिविधियों को एवं महिला कैंसर सुरक्षा को लेकर प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाएगा। बॉलीवुड के जाने माने गायक द्वारा म्यूजिकल चैरिटी कार्यक्रम के माध्यम से एचपीवी वैक्सीनेशन के लिए फंड एकत्रित की जाएगी ।
अवकाश प्राप्त इस संजय सिंहा ने कहा कि बॉलीवुड अभिनेत्री महिमा चौधरी कैंसर पीड़ित महिलाओं के साथ रैंप वाक कर उनके आत्मविश्वास और हौसलों को बुलंद करेगी। कॉन्क्लेव के दौरान स्कूली बच्चों द्वारा मार्मिक लघु नाटक का मंचन होना है जिसमें परिवार को केंद्र बिंदु बनाकर समाज को बड़ा संदेश देने का काम करेगी।
अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री अशोक चौधरी, सदस्य बिहार विधानसभा और संस्था की ब्रांड एंबेसडर श्रेयसी सिंह , डॉ सहजानंद प्रसाद सिंह, लेफ्टिनेंट जनरल एके चौधरी के अलावा बॉलीवुड सेलिब्रिटी महिमा चौधरी एवं अन्य गायक कलाकार भी मौजूद रहेंगे।
ज्ञात हो की गुलमोहर मैत्री संस्था द्वारा जिजीविषा, नव्या, मैत्री संवाद, पिंक परेड, योजनाएं बिहार के विभिन्न जिलों में चल रही है। जिसका लाभ स्थानीय स्तर पर हो रहे हैं।
प्रेस वार्ता के दौरान पद्मश्री विमल जैन सेवानिवृत आईएएस संजय सिंहा आदि मौजूद रहे।




