पूर्व विधायक स्व जगमातो देवी की 88 वी जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई ।

SHARE:

रिपोर्ट – प्रमोद कुमार!


सीवान – जिले के नंदामुड़ा में पूर्व विधायक स्व जगमातो देवी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई इस मौके पर सैकड़ो लोगों द्वारा उनके प्रतिमा पर फूल माला चढ़कर अपना श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित स्वर्गीय जगमातो देवी की पुत्रवधू एवं सिवान की सांसद कविता सिंह ने कहा कि उन्होंने हमेशा ही समाज के सभी वर्गों को अपने साथ लेकर चलने का काम किया है। वे सादगी की प्रतिमूर्ति थी तथा हमेशा क्षेत्र के विकास के प्रति समर्पित रहती थी। पूर्व विधायिका के पुत्र एवं जदयू नेता अजय कुमार सिंह ने आए हुए सभी लोगों का स्वागत एवं अभिनंदन किया और कहा कि उनके माताश्री के कार्यों से आज भी इस क्षेत्र की जनता अपने को गौरान्वित महसूस करती है। जयंती समारोह में सिवान जिले सहित अन्य जिलों से बड़ी संख्या में लोग उपस्थित होकर दिवंगत विधायक के प्रति अपना श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
Byte कविता सिंह सांसद सीवान
संजीव सिंह सांसद प्रतिनिधि

Join us on:

Leave a Comment