रिपोर्ट – आशुतोष पांडेय
भोजपुर जिले के कोईलवर थाना अंतर्गत गीधा ओपी क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की रात राष्ट्रीय लोजपा नेता की 13 वर्षीय बेटी को दस के संख्या में आए बदमाशों ने घर से जबरन उठाकर एक सुनसान आलू के खेत में ले जाकर फेक दिया । घर से डेढ़ किलोमीटर दूर बेसुध अवस्था में रात के अंधेरे से बरामद किया गया । वही परिजनों ने बच्ची के साथ गैंगरेप होने का आरोप लगा रहे है।इसके बाद पीड़ित बच्ची को गंभीर अवस्था में आरा सदर अस्पताल लाया गया।
पीड़ित छात्रा गीधा ओपी अंतर्गत एक गांव की रहने वाली है । वह नवीं क्लास की छात्रा है। बड़हरा विधानसभा के भाजपा विधायक के करीबी बताई जा रही है।इधर,पीड़िता के पिता ने बताया की घर से अपने बड़े बेटे के साथ गांव में ही शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। बच्ची अपनी मां और एक छोटे भाई के साथ घर में थी । इसी दौरान गांव के दस के संख्या में आए बदमाश जबरन घर में घुस गए।
उसके बाद मेरा पत्नी से मारपीट शुरू एक दिए,उन लोगों का कहना था की तुम लोगों की सरकार आ गई है तो हमलोगों को कोई भी कुछ नहीं कर सकता । इतना कहते ही कमरे में अपने छोटे भाई के साथ पढ़ाई कर रही बेटी को कंधे पर ही बदमाशों द्वारा उठाकर घर से डेढ़ किलोमीटर दूर लेकर चले गए । उसके बाद मेरी पत्नी हमलोगों को फोन पर घटना की जानकारी दी।घटना की सूचना मिलने के बाद बेटी को गांव में काफी जगह खोजा गया,लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। इसी दौरान उठाकर ले गए बदमाशों में एक बदमाश चिल्ला कर बोला की तेरी बेटी यही है।
जब हमलोग खेत में गए तो उन लोगों के द्वारा मारपीट शुरू कर दी गई। उसके बाद मौके से सभी फरार हो गए । वही इस वारदात के बाद परिजनों ने स्थानीय थाना पुलिस को सूचना दी । इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर हालत में बच्ची को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां बच्ची का इलाज कराया जा रहा है। सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में बच्ची का स्वाब एवं ब्लड सेंपल लिया गया। वही बच्ची के पिता ने गांव के आठ से दस के संख्या में बदमाशों पर बेटी के साथ जबरन दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।
वही इस मामले में गीधा ओपी प्रभारी प्रिया शीला ने बताया की घटना के सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन कर रही है। बच्ची का सैंपल लिया गया है।जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ भी बताना संभव होगा । परिवार वालों के तरफ से कुछ युवकों का नाम बताया गया है,उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।




