रिपोर्ट- निभाष मोदी!
सदियों की प्रतीक्षा आज हो गया समाप्त। अयोध्या में पधार गए हैं प्रभु श्री राम।। (आनन्द + राम = आनन्दराम) आज दिनांक 22/01/2024 को आनन्दराम ढांढनिया सरस्वती विद्या मंदिर, भागलपुर में भी अयोध्या में आयोजित प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के भव्य समारोह का लाइव प्रसारण हुआ। विद्यालय में हवन का कार्यक्रम के साथ ही साथ कई कार्यक्रम आयोजित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमान अनंत कुमार सिन्हा जी ने दीप प्रज्वलन कर किया। उन्होंने कहा कि प्रभु श्री राम,पुरुषों में उत्तम थे ।उनके आदर्श को जीवन में आत्मसात करने की आवश्यकता है ।

आज का दिन ऐतिहासिक है। आज हम लोगों को अपने – अपने घरों में दीपोत्सव के साथ ही साथ घरों एवं मंदिरो की स्वच्छता अभियान चलाकर पूजा अर्चना कर प्रभु श्री राम के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। उक्त अवसर पर मीडिया प्रभारी भीष्म मोहन झा , आचार्या अनिता सिन्हा, बबीता वर्मा, आरती झा, ममता झा, अशोक कुमार, संजीत पाठक, सुजाता कुमारी के साथ ही साथ समस्त आचार्य जी दीदी जी एवं भैया- उपस्थित रहे।
प्रगट हुए श्री राम,साक्षी बना हिंदुस्तान।
राम के लिए निष्ठा, हो गई प्राण प्रतिष्ठा।
पूरा हुआ विधि -विधान ,रामलला विराजमान।।





