:- रवि शंकर अमित!
सत्ता के लिये नितीश कुमार के सामने घुटने पर राजद, नितीश कर रहे ब्लैकमेल, उक्त बातें नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने पटना से लखीसराय जाने के क्रम में मोकामा में कही!
मोकामा में पत्रकारों ने ज़ब सरकार के गिरने या रहने का सवाल पूछा तो नेता प्रतिपक्ष के तेवर तल्ख़ हो गए, उन्होंने कहा की ये अवसरवादिता की पराकाष्ठा है, राजद नितीश आगे घुटने पर बैठी हुईं है, और नितीश ब्लैकमेल कर मनमानी कर रहे हैँ, पुरे राज्य में भय और दहशत व्याप्त है, ब्लॉक से लेकर ऊपर तक भ्रष्टाचार है, खुद उपमुख्यमंत्री कई विभाग अपने पास रखकर मलाई खाने में लगे हैँ! उन्होंने लोगों से इस सरकार को उखाड़ फेंकने की अपील की!
नेता प्रतिपक्ष का स्वागत लखीसराय भाजपा के प्रभारी व दरियापुर के मुखिया शैलेन्द्र प्रसाद व मोकामा युवमोर्चा अध्यक्ष रौशन कुमार ने किया!
बाइट :- विजय कुमार सिन्हा, नेता प्रतिपक्ष!




