बेगूसराय-एक ट्रक से लाखों की शराब जब्त, दो गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट- प्रशांत/नेहा

बिहार के बेगूसराय पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है 350 कार्टून विदेशी शराब ले जा रहे ट्रक को जप्त कर लिया है। ट्रक के चालक और खलासी को भी पुलिस गिरफ्तार कर लिया हैं। दरअसल बेगुसराय में ट्रक पर लोड था अनाज रखने वाला बड़ा कोठी ट्रक में ले जा रहा था पुलिस ने गुप्त सूचना पर ट्रक को जांच किया तो उसमें 350 विदेशी शराब का कार्टून निकला इस ट्रक के चालक और खलासी गिरफ्तार किया है।
बेगूसराय में शराब कारोबार के खिलाफ एक्शन मोड में काम कर रही बेगूसराय पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। बेगूसराय जिले के छौड़ाही सहायक थाना क्षेत्र की पुलिस में 40 लाख रुपए से अधिक का शराब बरामद किया है। पुलिस को यह सफलता छौड़ाही सहायक थाना क्षेत्र स्थित दौलतपुर-मालीपुर सड़क पर राजोपुर के समीप से मिली है। मौके पर से ट्रक वाहन चालक सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिससे पूछताछ चल रही है। बताया जा रहा है कि छौड़ाही सहायक थाना की पुलिस को सूचना मिली कि एक ट्रक पर शराब जा रहा है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पवन कुमार के नेतृत्व में रात्रि गश्ती टीम ने घेराबंदी कर दिया। इसके बाद संदेह के आधार पर राजोपुर मोड़ के समीप उत्तराखंड नंबर के ट्रक यूके87-ए 5415 को रोककर जांच किया गया। ट्रक में लोड अनाज रखने वाले बड़ा कोठी से 350 कार्टून विदेशी शराब बरामद किया गया। थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने बताया कि जांच के दौरान गश्ती टीम ने ट्रक को रोका तो उसमें अनाज रखने वाले कोठी से 350 कार्टून विदेशी शराब बरामद किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मौके पर से चालक उत्तराखंड निवासी आनंद कुमार एवं खलासी राजपाल को गिरफ्तार कर वरीय पदाधिकारी को सूचना दी गई है। पकड़े गए दोनों से पूछताछ किया जा रहा है कि शराब कहां ले जाया जा रहा था।

Join us on:

Leave a Comment