सिवान जिले के गोरियाकोठी में निकाली गई भव्य अक्षत कलश यात्रा!

SHARE:

रिपोर्ट- प्रमोद कुमार

सिवान जिले के गोरियाकोठी में आज अक्षत यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में गोरियाकोठी के बीजेपी के विधायक देवेशकांत सिंह के नेतृत्व में हजारों की संख्या में लोग और गाड़ियां चल रही है। दो दिनों तक चलने वाली यह यात्रा पूरे गोरियाकोठी विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण करेगी। अक्षत यात्रा का उद्देश्य अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर के उद्घाटन का महत्व बतलाना है। इस मौके पर विधायक देवेशकांत सिंह ने बताया कि वह अयोध्या से मंदिर में लगने वाले इट प्रतीक के रूप में लेकर आए हैं। उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है की 500 वर्षों के बाद मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम टेंट से निकलकर अपने घर में विराजमान होने जा रहे हैं। इसलिए पूरा देश श्रीराममय हो चुका है और 22 जनवरी को घर-घर दीप जलाकर दीपावली मनाई जाएगी।
बाइट देवेशकांत सिंह विधायक।

Join us on:

Leave a Comment