पटना- मोकामा के सरकारी अस्पताल में दी जा रही थी खराब दवाई, ग्रामीणों का विरोध!

SHARE:

रिपोर्ट- रवि शंकर अमित!

स्वास्थ्य विभाग की लचर व्यवस्था का सामने आना कोई नई बात नहीं है,
पुरे प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों से अक्सर ऐसी खबरें सामने आती रहती हैँ!
इसी क्रम में आज मोकामा के मरांची स्वास्थ्य केंद्र से खराब दवा मरीज को दिए जाने का मामला सामने आया, जिसके बाद ग्रामीणों का विरोध देखने को मिला!
दरअसल मरांची निवासी अमित अपनी माँ को दिखाकर घर ले गए और अस्पताल द्वारा दी गई दवाई माँ को देने के लिए खोले तो विटामिन बी कॉम्प्लेक्स की कैप्सूल में घून लगा पाया गया, ऐसा लग रहा था मानो सड़ी हुईं हो, इसी से नाराज अमित स्थानीय मुखिया और ग्रामीणों के साथ शिकायत करने अस्पताल पहुँच गये, स्वास्थ्यकर्मी रिचा कुमारी ने बताया की हमें जो सरकार से दवाई सप्लाई के लिए दी जाती है वो हम मरीजों को देते हैं, रिचा ने बताया की शिकायत के बाद उन्होंने खुद कई स्ट्रिप्स को खोलकर देखा सब में घून लगा था, बी कॉम्प्लेक्स की दवाइयों में खराबी आ गई है! जिसे वरिय पदाधिकारियों को सूचित करते हुए बी कॉम्प्लेक्स बाँटना बंद कर दिया गया है!
वहीं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ पुरुषोत्तम ने फोन पर बताया की उन्होंने ग्रामीणों की शिकायत सिविल सर्जन पटना से करते हुए उक्त बैच की सभी दवाई वापस लेकर नई दवाई शीघ्र भेजने का आग्रह किया है!
जबकी मुखिया गौरव कुमार ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा की ये सब सप्लाई करने वाली एजेंसी का किया धरा है, वो गलत और सस्ती दबाई भेजती है ताकी उसे अधिक फायदा हो, मुखिया ने अधिकारीयों और एजेंसी के बीच मिलीभगत कर अवैध कमाई का भी आरोप लगाया!

बाइट – गौरव कुमार,मुखिया
बाइट – अमित कुमार शर्मा, पीड़ित
बाइट – वार्ड पार्षद
बाइट- रिचा कुमारी, स्वास्थ्यकर्मी

Join us on:

Leave a Comment