बैंड बाजे के साथ पुलिस ने आरोपी के घर चस्पा की इश्तेहार!

SHARE:

रिपोर्ट- संतोष तिवारी!

बैंड बाजा के साथ अपराधी के घर पुलिस

बिहार के मुजफ्फरपुर में बैंड बाजे के साथ अपराधी के घर पहुची पुलिस..चिपकाया इस्तेहार..पैक्स अध्यक्ष पर जानलेवा हमला मामले में फरार है अभियुक्त..बैंड बाजा की आवाज सुनकर ग्रामीणों की जुटी भीड़

-: ये तस्वीर देखकर ये मत समझिएगा कि किसी शादी विवाह के अवसर पर बैंड बाजा बज रहा है.. दरअसल बिहार के मुजफ्फरपुर में पड़ोसी पर जानलेवा हमले के मामले में फरार अभियुक्त के घर बैंड बाजे के साथ मनियारी पुलिस इश्तेहार चिपकाने पहुंची थी… आरोपी के घर बैंड बाजा के साथ पहुंची पुलिस ने आरोपी के घर पर इस्तेहार चिपकाया..आपकों बताते चलें कि पुरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र के छपकी गांव का है…जहां बीते महीने एक आरोपी ने अपने कुछ लोगो के साथ मिलकर अपने ही पड़ोसी पर जानलेवा हमला किया था.. जिसमे मनियारी थाना क्षेत्र के छपकी गांव में पैक्स अध्यक्ष के ऊपर कुछ लोगो ने मिलकर जानलेवा हमला किया गया था।जिसमे छपकि गाँव निवासी मोहम्मद लकाये वारिश गंभीर रूप से घायल हो गया था…जिसके बाद चार आरोपियों के उपर घायल व्यक्ति के द्वारा मनियारी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया गया था… वे लोग आपस में एक दूसरे के रिश्तेदार भी लगते थे..इस मामले में एक अभियुक्त शमशे आलम अभी भी फरार चल रहे हैं।जिनके घर पर कोर्ट से निर्गत कुर्की वारंट को चस्पा किया गया। इस मामले के सभी आरोपी कई महीनो से फरार चल रहा था.. इस मामले में कोर्ट से इश्तिहार का निर्देश निर्गत होने के बाद आज मनियारी थाना की पुलिस दल बल और बैंड बाजा के साथ थाना क्षेत्र के छपकी गांव पहुंची और सभी आरोपियों के घर पर इश्तेहार चिपकाया… वहीं पूरे मामले को लेकर मनियारी थाना में कार्यरत सब इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह ने बताया कि अपने ही पड़ोसी रिश्तेदार पर जानलेवा हमला करने के मामले में चार आरोपी फरार चल रहा था.. जिनके घर पर आज कोर्ट से आदेश निर्गत होने के बाद इश्तहार चिपकाया गया है..बावजूद इसके अगर आरोपी कोर्ट के समक्ष आत्मसमर्पण नहीं करते हैं तो फिर उनके संपत्ति की कुर्की की प्रक्रिया की जाएगी…

बाइट-:प्रमोद कुमार,दरोगा

Join us on:

Leave a Comment