रिपोर्ट- अमित कुमार
शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक 11 दिन की छुट्टी के बाद संभाल लिया अपना चार्ज
वापस लौट आए हैं। छुट्टी से लौटते ही केके पाठक ने शिक्षा विभाग के एसीएस का चार्ज संभाल लिया है। केके पाठक के छुट्टी पर जाने के बाद तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे थे। कुछ मीडिया संस्थानों ने तो उनकी विभाग से छुट्टी और इस्तीफे तक की खबरे चला दी थीं लेकिन तमाम तरह की अटकलों के बीच केके पाठक छुट्टी से वापस लौट गए हैं और फिर से शिक्षा विभाग की कमान अपने हाथों में ले लिया है।
दरअसल, शिक्षा विभाग के एसीएस केके पाठक बीते 8 जनवरी को अचानक छुट्टी पर चले गए थे। मुख्य सचिव आमिर सुबहानी को लिखे पत्र में केके पाठक ने लिखा था कि स्वास्थ्य कारणों से उन्हें छुट्टी चाहिये। केके पाठक 8 जनवरी को स्वास्थ्य के आधार पर 14 जनवरी तक के छुट्टी पर गए थे। बाद में उन्होंने अपनी छुट्टी 16 जनवरी तक बढ़ा ली थी। इस बीच उनकी अनुपस्थिति में शिक्षा विभाग के सचिव बैद्यनाथ यादव विभाग उनके काम-काज देख रहे थे
केके पाठक ने लंबी छुट्टी पर जाने के लिए सरकार के निर्देश पर एसीएस पद का प्रभार त्याग दिया था। जिसके बाद मीडिया में तरह-तरह की खबरें चलाई जाने लगी। दावा किया जा रहा था कि केके पाठक ने एसीएस के पद से इस्तीफा दे दिया है। केके पाठक के इस्तीफे की फर्जी खबर फैला दी गयी। अफवाह फैलाने वालों ने सरकारी कामकाज का तरीका और नियम को जाने समझे बगैर केके पाठक के इस्तीफे की खबर चला दी। के.के. पाठक ने सरकारी नियमों के मुताबिक पद परित्याग का फार्म भर कर छुट्टी पर गये थे।




